राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों के खाते में 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से की अंतरित…

राजनांदगांव 31 जुलाई 2026। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित श्रमिक सम्मलेन एवं श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1802 हितग्राहियों को 3 करोड़ 43 लाख 74 हजार 970 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित किया।

जिसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत 1267 हितग्राहियों को 2 करोड़ 39 लाख 94 हजार 470 रूपए तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 535 हितग्राहियों को 1 करोड़ 3 लाख 80 हजार 500 रूपए डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में हस्तांतरित किया।


मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 471 हितग्राहियों को 94 लाख 20 हजार रूपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 260 हितग्राहियों को 52 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नानी बाबू मेघावी शिक्षा प्रोत्साहन योजना अंतर्र्गत 31 हितग्राहियों को 2 लाख 62 हजार 500 रूपए, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को

2 लाख 73 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर कौशल विकास परिवार परिवार सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 42 हितग्राहियों को 7 लाख 3 हजार 970 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 64 हितग्राहियों को 64 लाख रूपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 351 हितग्राहियों को 8 लाख 15 हजार रूपए,

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 46 हितग्राहियों को 9 लाख 20 हजार रूपए, असंगठित कर्र्मकारों के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति, महतारी, मृत्यु एवं दिव्यांग योजना के तहत 535 हितग्राहियों को 1 करोड़ 3 लाख 80 हजार 500 रूपए की राशि का वितरण किया गया।