राजनांदगांव: चिखली पुलिस की कार्रवाई, अशांति फैलाने वाले 3 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत 9 अगस्त को पुलिस ने लक्ष्मण पारधी, विजय यादव और सागर साहू के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक तीनों द्वारा आने-जाने वाले लोगों से विवाद करने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते कार्रवाई की गई।

चिखली पुलिस ने तीनों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।