राजनांदगांव: जूपिटर में शराब की खेप लेकर निकला आरोपी गिरफ्तार, 29 पौवा देशी शराब जब्त…

राजनांदगांव। अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शराब और घटना में प्रयुक्त जूपिटर वाहन जब्त किया है। जब्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 22 हजार 900 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 9 अगस्त 2026 को बसंतपुर पुलिस को अवैध शराब परिवहन किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए केशव दास गुडानी (23 वर्ष), निवासी बांसपाईपारा, थाना बसंतपुर को पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 29 पौवा देशी शराब, कुल 5.200 बल्क लीटर बरामद की गई। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त जूपिटर वाहन क्रमांक CG/08/BA/2050 को भी जब्त किया गया।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, आरक्षक भुनेश्वर जायसी, आरक्षक चंद्रशेखर श्रीवास सहित थाना बसंतपुर के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बसंतपुर पुलिस ने बताया कि अवैध शराब, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।