
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सोमनी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम मनकी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 44 पौवा देशी शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक एमन साहू और साइबर सेल प्रभारी विनय परमार के नेतृत्व में टीम को ग्राम मनकी के अटल आवास में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर प्रशांत गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम मनकी अटल आवास को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 24 पौवा देशी प्लेन शराब और 20 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 44 पौवा यानी 7.920 बल्क लीटर बरामद की गई।
जब्त शराब की कीमत 4,430 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 510 रुपये नगद भी जब्त किए गए। इस तरह कुल 4,940 रुपये की सामग्री बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ थाना सोमनी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
सोमनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध शराब, नशीले पदार्थों की बिक्री या अन्य किसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना









































