च्वाइस सेंटर के पैसों ने कराया खूनी विवाद, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या…

भिलाई।दुर्ग के इंदिरा नगर बघेरा में आज सुबह च्वाइस सेंटर के रुपए के लेन देन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बघेरा दुर्ग निवासी देवेन्द्र देवांगनं व उसके छोटे भाई कैलाश देवांगन के बीच बुधवार तड़के पांच बजे विवाद हुआ। दोनों भाइयों की बघेरा में एक च्वाइस सेंटर है और इसकी आमदनी ब लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

आज सुबह भी पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ। मृतक की पहचान कैलाश देवांगन (26) निवासी इंदिरा नगर बघेरा के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान उसके बड़े भाई देवेंद्र देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों का बघेरा इलाके में चॉइस सेंटर है।

सेंटर से होने वाले पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार सुबह दोनों के बीचफिर कहासुनी शुरू हो गई।विवाद इतना बढ़ गया कि देवेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कैलाश पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि कैलाश बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम इंदिरा नगर बघेरा पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र देवांगन को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।