
उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियोें का महापौर ने किया सम्मान

राजनांदगांव 16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा प्रातः 7ः30 बजे नगर निगम केन्द्रीय कार्यालय टाऊनहाल में ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम एवं पूर्व महापौर श्री अजीत जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में टाउन हाॅल में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
नगर निगम टाउन हाल सभागृह में आयेाजित समारोह में महापौर श्री यादव ने 80वीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि इस आजादी को प्राप्त करने के लिए जिन लोगो ने देश में शहादत दिये उन्हें मैं श्रद्धासुमन अर्पित करता हॅॅॅू। हमारा देश उत्तरोत्तर प्रगति करे ऐसी कामना करता हॅॅू। उन्हांेने कहा कि आज हम शहर के लोगो को बेहतर सुविधा देने अपने दयित्वों को ईमानदारी एवं जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करने का संकल्प लेकर कार्य करे, ताकि अगले साल के स्वतंत्रता दिवस तक उसका परिणाम दिखे। साथ ही शहर के लोगो का विश्वास निकाय के प्रति बढ़े ऐसा कार्य करने का संकल्प ले।
टाऊन हाल में आयोजित समारोह में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सर्वश्री सावन वर्मा, राजेश जैन रानू, शैकी बग्गा, श्रीमती केवरा राय, श्रीमती वर्षा सिन्हा, डीलेश्वर प्रसाद साहू, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमिन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, अपिल समिति के सदस्य श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, श्री संतोष कुमार साहू व श्री सेवक उके, पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, सतीश मसीह, कमलेश बंधे, संजय रजक, मनोहर यादव, प्रमोद झंझाडे, श्रीमती संगीता देवांगन, श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, श्रीमती झामित सेन, अमित कुशवाहा, श्रीमती न्यामत हुड्डा, श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती चंद्रिका साहू, जैनम बैद, रवि सिन्हा, सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, अरूण साहू, नामांकित पार्षद श्रीमती करूणा राजपूत, भीष्म देवांगन, सूर्यकांत श्रीवास, श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती कीर्ति बोरकर, पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा व श्री विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्री एजाजूल रहमान की उपस्थिति में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने ध्वजारोहण किया।
तत्पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान जन गण मन तथा राष्ट्रगीत वंदेमातरम के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। साथ ही महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। उसके पूर्व निगम परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया।
निगम अध्यक्ष श्री वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि 15 अगस्त केवल छुटटी का दिन नही है, बल्कि हमारे वीर शहीदो जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणो को न्यौछावर किए उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का दिन है। नेता प्रतिपक्ष श्री पिल्ले ने कहा कि उस दिन की कल्पना करे जब हमारे पूर्वजो ने आजादी दिलाने कुर्बानी दिए। कैसे अंगे्रजो ने देश को लूटा, किस तरह प्रताडित किए और हमारे महापुरूषो ने बलिदान दिए उसे स्मरण करे, उन्ही के कारण आज हम खुली हवा में सास ले रहे है। उन्होंने कहा कि भारत में पे्रम व भाईचारा बना रहे इसी भावना के साथ उमंग उल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाए।
निगम आयुक्त श्री मरकाम ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि आजादी के बाद हर वर्ष आज के दिन स्वतंत्रता दिवस मनाते है। उन्होंन कहा कि जिन वीर शहीदों ने बलिदान देकर स्वतंत्रता दिलाई, उनका मैं पुण्य स्मरण कराता हॅू। आज के इस पावन अवसर पर अपने अधिकार के साथ कर्तव्यों को याद करे और उसके अनुसार कार्य करे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपने विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वास्थ्य, राशन कार्ड, राजस्व,निराश्रित, जन्म-मृत्यु, महापौर कार्यालय, स्वच्छता सर्वेक्षण में काम करने वाले 15 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर महापौर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।










































