राजनांदगांव: मोहड़ मे सोलर प्लांट स्थापना के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण…

8 मेगावाट के सोलर प्लांट लगने से निगम का बिजली बिल होगा शून्य-मधुसूदन यादव

Advertisements

राजनांदगांव 19 अगस्त। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने नगर निगम द्वारा निगम सीमाक्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पूर्व में पार्षदो, व्यापारियो की कार्यशाला लेकर नागरिको को योजना का लाभ देने जानकारी दी गयी। साथ ही कालोनियो मे भी जाकर सोलर प्लांट लगाने समझाईस दी जा रही है। योजना का लाभ निगम में लेने महापौर श्री मधुसूदन यादव ने निगम का बिजली बिल शून्य करने सोलर प्लांट लगाने की पहल की और उसके क्रियान्वयन के लिए उन्होने निगम एवं क्रेडा के अधिकारियो के साथ मोहड में स्थल निरीक्षण किए।


महापौर श्री यादव ने कहा कि नगर निगम को मोहारा फिल्टर प्लांट, स्ट्रीट लाईट, निगम कार्यालय व भवनो का प्रतिमाह लगभग एक करोड रूपये बिजली बिल चुकाना पड़ता है, जिसके कारण वेतन देने में कठिनाई आती है। सोलर प्लांट लगाने से बिजली बिल के भार से मुक्ति मिलेगी। निगम को 12 करोड रूपये वार्षिक भुगतान के आर्थिक भार से मुक्ति दिलाने माननीय विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह एवं माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के नगर आगमन के दौरान सोलर प्लांट लगाने मांग की गयी थी, उनकी सहमति एवं घोषणा अनुसार मोहड में सोलर प्लांट लगाने तैयारी की जा रही है, जिसके लिए स्थल निरीक्षण किया गया।
महापौर श्री यादव ने कहा कि 8 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की कार्य योजना निगम एवं के्रडा के अधिकारियो के साथ मिल कर बनाई गयी है। जिसका प्रस्ताव तैयार कर तकनीकि एंव वित्तीय स्वीकृति हेतु शासन को भेजा जा रहा है। 6 माह के अंदर प्लांट स्थापना की तैयारी की जा रही है, ताकि स्वंय बिजली उत्पादन कर नगर निगम बिजली बिल से मुक्त हो सके।


आयुक्त श्री मरकाम ने जानकारी दी कि महापौर महोदय के साथ मोहड में स्थल निरीक्षण किया गया है और मोहड में राजगामी संपदा के स्वामित्व की भूमि मांग के लिए कलेक्टर महोदय को पत्र प्रेषित किया गया है, भूमि स्वीकृति पश्चात देय राशि भुगतान कर आबंटन उपरांत शासन से अनुदान प्राप्त कर प्लांट लगाने प्रक्रिया की जायेगी। निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त सहित लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्माा, शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती, पार्षद श्री संजय रजक के अलावा निगम कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे व श्री यू.के.रामटेके, के्रडा विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री संतोष कुमार, कनिष्ठ अभियंता श्री मेघराज साहू आदि उपस्थित थे।