
दुकान के बाहर रखे सामान अंदर रखने दुकानदारो को दिये समझाईस,
दुकानदारो ने की सामान अंदर

राजनांदगांव 19 जुलाई। बारिश में समुचित पानी निकासी एवं बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने तथा सुगम आवागमन के लिए नगर निगम का अमला निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने प्रभावी कार्यवाही कर रही है। इसी के मद्देनजर आज नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने यातायात प्रभारी श्री नवरतन कश्यप एवं निगम व यातायात की टीम के साथ गोल बाजार, राजगामी आफिस के पास तथा फल मार्केट का पैदल भ्रमण कर दुकानों के सामने अतिक्रमण मुक्त करने एवं समान दुकान के अंदर रखने दुकानदारो को समझाईस दिए, जिससे दुकानदारो ने रोड एवं नाली के उपर रखे सामान हटा दुकान के अंदर किए।
उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्तम मार्गो गोल बाजार, सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, सदर लाईन, गुडाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, जूनी हटरी, फल मार्केट सहित अन्य मार्गो के दुकानदारों द्वारा समान बाहर रखकर एवं समान बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं पार्किंग में परेशानी होने के साथ साथ आवगमन में असुविधा होती है। इसी प्रकार नाली के उपर अतिक्रमण करने से जल निकासी में व्यवधान उत्पन्न होता है। जिसे ध्यान में रखकर आयुक्त श्री मरकाम ने यातायात प्रभारी तथा निगम व यातायात की टीम के साथ गत माह गोल बाजार, गुड़ाखू लाईन में भ्र्रमण कर समान दुकान के अंदर रखने समझाईस दिये थे, और आज गोल बाजार फल मार्केट के दुकानदारो को समझाईस देकर सामान दुकान के अंदर कराए।
आयुक्त एवं यातायात प्रभारी ने आज सुबह गोल बाजार, फल मार्केट में पैदल घुम राजगामी आफिस के चारो ओर लगे पसरा हटाने समझाईस देकर पसरा व सामान हटवाए, वही उन्होंने फल मार्केट में दुकान के बाहर रोड में रखे सामान दुकानदारो से अंदर रखने कहा। उन्होंने कहा कि बाहर सामान रखने से रोड में आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा नाली बंद होने से बारिश का पानी निकासी में परेशानी हो रही है। उन्हांेने कहा कि सामान फैलाकर रखने से आने जाने में बाधा तथा पार्किंग नही होने के कारण आपके दुकान की खरीदी भी प्रभावित हो रही है। समझाईस पर दुकानदारो ने सामान हटा दुकान के अंदर किए। उन्हांेने दुकानदारो से कहा कि शहर में स्वच्छ एवं साफ वातावरण निर्मित करने तथा व्यवस्थित करने में आप लोगो का सहयोग अपेक्षित है। आपके सहयोग से ही हम शहर की अच्छी पहचान बना सकते है।










































