बाढ़ आपदा से निपटने जिले में सफलतापूर्वक किया गया मॉक ड्रिल…

This image has an empty alt attribute; its file name is news-43-1024x576.jpg

मोहला 20 अगस्त 2026। जिले के अंबागढ़ चौकी के शिवनाथ नदी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री डीआर ध्रुव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisements


मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान बाढ़ आपदा की संभावना एवं ग्रामीणों के बाढ़ में फंसे होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एनडीआरएफ की टीम के माध्यम से रेस्क्यू किया। इस दौरान मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार कर ग्रामीण को अंबागढ़ चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया।

राहत पहुंचाने जिला प्रशासन द्वारा ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण किया गया था ताकि प्रभावितों के साथ ही सभी राहत सामग्रियों को यथा संभव पहुंचाया जा सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया था, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार प्रदान किया जा सके। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सफल उपचार किया गया।

वही अन्य गंभीर मरीज को बेहतर उपचार के लिए हैलीपैड के माध्यम से रेफर की प्रक्रिया भी की गई। मौके पर बाढ़ प्रभावितों के राहत कैंप का निर्माण किया गया था। जहां सभी प्रकार की राहत सामग्रियों के साथ समुचित व्यवस्था भी की गई थी। राहत सेवा केंद्र में रेडक्राॅस, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।


उल्लेखनीय है कि यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ था। मॉक ड्रिल अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का परीक्षण करना और आम नागरिकों को जागरूक करना था।