back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगढ़, राजनांदगांव। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोंगरगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 पौवा देशी शराब और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत 27,800 रुपये बताई गई है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर मुरमुंदा से कुरूभाठ की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुरूभाठ रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BH 3166 को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने सुखचंद जोशी के कब्जे से 30 पौवा शराब बरामद की। इसमें 10 पौवा शोले प्लेन शराब, 1.800 बल्क लीटर, कीमत 800 रुपये तथा 20 पौवा सुपर 36 मसाला देशी मदिरा, 3.600 बल्क लीटर, कीमत 2,000 रुपये शामिल है। शराब की कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर और कीमत 2,800 रुपये है। इसके अलावा 25 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

पुलिस ने मामले में तारा सिंह जांगड़े (21 वर्ष), निवासी कुरूभाठ वार्ड क्रमांक 16 और सुखचंद जोशी (20 वर्ष), निवासी मुरमुंदा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल और डोंगरगढ़ पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के साथ-साथ सटोरियों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page