back to top

राजनांदगांव :लालबाग पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने वाले दो युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लालबाग पुलिस ने आपसी विवाद के बाद शांति भंग करने वाले दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार अतुल सूर्यवंशी (19) निवासी अटल आवास पेंड्री और मंगलू उर्फ महेंद्र यादव (18 वर्ष 3 माह) निवासी अटल आवास पेंड्री के बीच 31 अगस्त को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था।
इसी विवाद को लेकर 2 सितंबर को दोनों युवक फिर आपस में वाद-विवाद कर शांति भंग करने लगे। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए पुनः संज्ञेय अपराध की आशंका को रोकने के लिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

Advertisements

पुलिस ने दोनों के खिलाफ इस्तगासा तैयार कर उन्हें जिला राजनांदगांव के माननीय न्यायालय में पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page