
राजनांदगांव। शहर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी मसाला शराब, कुल 6.300 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब 3,500 रुपये बताई गई है, जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लखोली-कन्हारपुरी ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर मौजूद है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और नूतन नेताम (19 वर्ष), निवासी राहुल नगर लखोली, राजनांदगांव को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 पौवा देशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 512/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर 4 सितंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना कोतवाली में वर्ष 2023 में मारपीट और धमकी से संबंधित मामला तथा वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में की गई।










































