back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर ने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का किया निरीक्षण…

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरणकट्टा के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और जनसमस्याओं को जाना। उन्होंने रवेली-तोरणकट्टा एवं तोरणकट्टा-ठाकुरटोला मार्ग का निरीक्षण किया और सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए तत्काल बजरी एवं गिट्टी डालकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

Advertisements

साथ ही वर्षा ऋतु के बाद सड़क के स्थायी सुधार के लिए शासन को भेजे गए बजट प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। कलेक्टर ने ग्राम तोरणकट्टा के विद्यालय के सामने स्थित सड़क के कांक्रीटीकरण की मांग पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अवैध रेत परिवहन के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश खनिज अधिकारी एवं तहसीलदार को दिए।


सूर्य सभा में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की दी जानकारी कलेक्टर ने ग्राम तोरणकट्टा में आयोजित सूर्य सभा में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन स्थापित कराने से होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page