back to top

राजनांदगांव: तुमड़ीबोड़ में शांति भंग करने पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। तुमड़ीबोड़ पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर को तुमड़ीबोड़ स्थित छत्तीसगढ़ चिकन सेंटर के पास रखे छड़ को दो युवक ले जाने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा उन्हें रोकने पर दोनों विवाद और लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गए। सूचना मिलने पर तुमड़ीबोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाइश दी, लेकिन वे उग्र होकर मारपीट पर आमादा हो गए।


स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका और लोक शांति भंग होने की संभावना के चलते दोनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललितदास मानिकपुरी (32), पिता ज्ञानिक दास मानिकपुरी और भूपेन्द्र वैष्णव (22), पिता लखन वैष्णव, दोनों निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 10, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि चुन्नीलाल साहू सहित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page