
दुकान के बाहर सामान हटवा दुकान की सीमा में समान रखने दिये निर्देश, अपालन पर होगी कार्यवाही

राजनांदगांव 7 सितम्बर। बाजार क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने तथा सुगम आवागमन के लिए आज नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम एवं यातायात विभाग के डीएसपी श्री के.के.वाजपेयी व यातायात प्रभारी श्री नवरतन कश्यप, निगम व यातायात की टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्ग महावीर चैक, जयस्तम्भ चैक, जूनीहटरी, गुडाखू लाईन, गंज चैक में पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर रखे समान हटवा, समान दुकान की सीमा में रखने समझाईस दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि समान सीमा में रखे अन्यथा समान जप्ती कर कार्यवाही की जावेगी।
उल्लेखनीय है कि शहर के व्यस्तम मार्गो सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, सदर लाईन, गुडाखू लाईन, कामठी लाईन, रामाधीन मार्ग, जूनी हटरी, फल मार्केट सहित अन्य मार्गो के दुकानदारों द्वारा समान बाहर रखकर एवं समान बाहर लटकाकर व्यवसाय किया जाता है, जिससे यातायात बाधित होती है एवं आवगमन में असुविधा होती है। जिसे ध्यान में रखकर आयुक्त श्री मरकाम ने यातायात की टीम के साथ पूर्व में दुकानदारो को समान सीमा में रखने समझाईस दिए थे, और आज उन्होंने डीएसपी श्री वाजपेयी के साथ निगम व यातायात की टीम को लेकर बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर समान हटवा, समान सीमा में रखने चेतावनी दिए।
आयुक्त श्री मरकाम व डीएसपी श्री वाजपेयी ने जूनीहटरी, गुड़ाखू लाईन में पैदल भ्र्रमण कर दुकान के बाहर का समान हटवाकर सीमा में समान रखने कहा, जिससे जाम की स्थिति से निजात मिल सके और यातायात सुगमता से हो सके। उनके निर्देश पर टीम ने दुकान के बाहर लगे शेड निकलवा बाहर रखे बोर्ड जप्ती किए। इसी प्रकार उन्होंने महावीर चैक से जय स्तम्भ चैक के मटकी एंव अन्य पसरा वालो को समान अंदर करने समझाईस दिए। उन्होंने कहा कि समान बाहर रखने की स्थिति में जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने गंज चैक के ठेला खोमचा वालो को भी यातायात बाधित नही करने समझाईस दिए।
आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि शहर के व्यस्तम मार्गाे के दुकानदारों द्वारा अपनी दुकान की सीमा के बाहर प्लेटफार्म तथा सडक पर सामान रखकर व्यवसाय किया जाता है तथा कपडा व अन्य सामान बाहर लटकाया जाता है, जिससे पार्किंग में असुविधा होने के साथ साथ यातायात बाधित होती है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा दुकान में भी खरीददार पार्किंग के अभाव एवं खडे होने की जगह नहीं होने पर उक्त दुकान में खदीददारी करने नहीं जाते, जिससे दुकानदारों को भी नुकसान होता है। इन्ही बातो को आज व्यपारियों को उनके दुकान में जाकर समझाईस दी गयी कि वे समान दुकान के अंदर रखे तथा रोड में बने सफेद पट्टी के अंदर पार्किंग करे अन्यथा समान जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने व्यपारियो से दुर्घटना रोकने एवं शहर को साफ व व्यवस्थित करने में सहयोग करने कहा। इस अवसर पर निगम व यातायात का अमला उपस्थित था।











































