
नगर निगम में आहुत की गयी गणेश समितियो की बैठक

संस्कारधानी की प्राचीन गणेश पर्व परंपरा के अनुरूप पण्डालों में व्यवस्था कायम रखने हुई सार्थक चर्चा
राजनांदगांव 20 सितम्बर। गणेश पर्व के दौरान संस्कारधानी मे विराजित गणेश प्रतिमा पण्डाल में स्थल झाकी का प्रदर्शन करने वाली समितियो की आज निगम के आयुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम सहित डीएसपी क्राईम श्री एस.पी.तिवारी, डीएसपी यातायात श्री के.के.वाजपेयी,तहसीलदार श्री पी.एल. नाग, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके, राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली ने समितियो से संस्कारधानी के गणेश पर्व को वर्षो पुरानी परंपरा अनुसार गणेश पण्डालों में व्यवस्था कायम रख झाकियो का प्रदर्शन करने के संबंध में चर्चा की गयी।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों स्थल झाकी वाले पण्डालो में झाकी देखने शुल्क लेने तथा व्यवस्था में जूटे कुछ लोगो के द्वारा अशोभनीय व्यवहार करने की दर्शनार्थियों के द्वारा शिकायत प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर प्रशासन की टीम कल रात्रि में पण्डालो का निरीक्षण कर समझाईस दिए, वही व्यवस्था के संबंध में आज नगर निगम में स्थल झाकी का संचालन करने वाली समितियों की बैठक बुलाई गयी। बैठक में व्यवस्था के विभिन्न पहलुओ पर विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में समितियो से कहा गया कि राजनांदगांव की परंपरा को कायम रखते हुए गणेश पर्व मंे स्थल झाकी का प्रदर्शन करे। दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए, शुल्क अधिक लेने तथा अभ्रद्र व्यवहार करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है, इसके लिए बैठक बुलाई गयी है। समितियो से कहा गया कि झाकी देखने शुल्क लेने में कुछ बातो का ध्यान रखा जाए जैसे की बच्चे, विद्यार्थी एवं आर्थिक रूप से कमजोर दर्शनार्थियों से शुल्क न लिया जाए, इसी प्रकार एक परिवार से अगर अधिक संख्या में दर्शनार्थी आए तो उनमें से कुछ दर्शनार्थियो को शुल्क में छुट दी जाए, जिससे उन्हंें राहत मिले। समितियो से कहा गया कि जिस प्रकार आप लोग अच्छा झाकी का प्रदर्शन करने अधिक खर्च कर झाकी को वास्तविक रूप देते है, उसी प्रकार दर्शनार्थियों में भी झाकी देखने उत्साह रहता है। दोनो पहलुओ को ध्यान में रखकर सुविधा अनुसार स्थल झाकी का प्रदर्शन किया जाए। साथ ही व्यवस्था में लगे लोगो के द्वारा भी सदभावना पूर्वक व्यवहार किया जाए। स्थल झाकी समिति के पदाधिकारियो ने चर्चा के उपरांत सभी बातो को अमल करने का आश्वासन देते हुए झाकी प्रदर्शन करने सहमति दी।
आयुक्त श्री मरकाम ने बैठक के माध्यम से सभी गणेश समितियों से अपील की है कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान पाली पापर का प्रयोग न करे। बहुत सी समितियो के द्वारा पूजा के दौरान पाली पापर या शासन से प्रतिबंधित समाग्रीयो का उपयोग किया जा रहा है जिससे अस्वच्छता का वातवरण निर्मित हो रहा है। चुकि पाली पापर नष्ट नही होता इसकी सफाई में भी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखकर इसका उपयोग न किया जाए। उपयोग करते पाये जाने पर आर्थिक दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रसादी, भण्डारा के दौरान डिस्पोजल रोड में फेकने से पूरे क्षेत्र में कचरा फैलता है, स्वच्छता बनाये रखने डस्टबिन का उपयोग करे तथा प्रसादी के पश्चात सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई करावे।











































