back to top

चंदनडीह में जलभराव से रायपुर-दुर्ग हाईवे पर यातायात प्रभावित, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी…

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने यातायात का दबाव कम करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए भारी वाहनों समेत विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।

Advertisements

यातायात पुलिस के अनुसार राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर पहुंच सकेंगे। वहीं बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों के लिए अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर मार्ग निर्धारित किया गया है।

इसी तरह ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहनों को अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होकर रायपुर जाने की सलाह दी गई है। भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।

यात्रियों से पर्याप्त समय लेकर निकलने की अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की अपील की है। संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करने कहा गया है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से प्रवेश करने से बचने की अपील की गई है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page