back to top

पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य हासिल करने बनाएं कार्ययोजना – कलेक्टर सलाम…

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री उज्जवल पोरवाल, एसडीएम मोहला श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती सलाम ने एग्रीस्टैक पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने शेष किसानों का पंजीयन एवं सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीबी-जी रामजी के तहत स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों की संख्या बढ़ाने तथा स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिक से अधिक कार्यों की स्वीकृति के लिए सीईओ जिला पंचायत को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर श्रीमती सलाम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के प्रति आम नागरिकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने तथा पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रयास करने कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सीईओ जनपद पंचायतों को आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए पात्र हितग्राहियों के आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नक्सल पुनर्वास योजना के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार पात्रता के आधार पर विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कौशल विकास कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शिकायत पोर्टलों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत होंगे विभिन्न आयोजन

कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रैली एवं विभिन्न शिविरों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।मोहला, 30 सितंबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री उज्जवल पोरवाल, एसडीएम मोहला श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती सलाम ने एग्रीस्टैक पंजीयन एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की। उन्होंने शेष किसानों का पंजीयन एवं सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीबी-जी रामजी के तहत स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों की संख्या बढ़ाने तथा स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध रूप से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यों की स्वीकृति के लिए सीईओ जिला पंचायत को संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर श्रीमती सलाम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के प्रति आम नागरिकों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करने तथा पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रयास करने कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले क्षेत्रों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सीईओ जनपद पंचायतों को आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए पात्र हितग्राहियों के आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने नक्सल पुनर्वास योजना के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार पात्रता के आधार पर विभिन्न योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कौशल विकास कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के निर्माण कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शिकायत पोर्टलों में लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत होंगे विभिन्न आयोजन

कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सभी अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रैली एवं विभिन्न शिविरों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

Advertisements

You cannot copy content of this page