back to top

राजनांदगांव: सेवा की कहानी…

This image has an empty alt attribute; its file name is 86-2-1024x460.jpeg

राजनांदगांव 9अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।

राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हालाडूला के सरपंच श्री कोमल सिन्हा गांव के लिए प्रेरक बन गए हैं। श्री कोमल ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल से मुक्ति पाई है। पहले परिवार को हर महीने बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन अब सौर ऊर्जा से घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी होने के कारण उनका बिजली बिल शून्य हो गया है।

इससे बिजली बिल पर खर्च होने वाली पूरी राशि की बचत हो रही है और परिवार के घरेलू बजट को आर्थिक राहत मिली है।


श्री कोमल सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए उन्हें केन्द्र शासन से 78 हजार रूपए तथा राज्य शासन से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी समय पर प्राप्त हुई।

इससे सोलर पैनल लगवाने में आर्थिक परेशानी नहीं हुई। अब घर की छत पर सूर्य की किरणों से बिजली का उत्पादन हो रहा है और परिवार को बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है।

ग्राम पंचायत के सरपंच श्री कोमल सिन्हा ने स्वयं योजना का लाभ लेकर ग्रामीणों के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे ग्रामवासियों को सौर ऊर्जा से होने वाली आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण के लाभों की जानकारी देकर अपने घरों में सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


श्री कोमल सिन्हा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना हमारे परिवार के लिए वरदान साबित हुई है। पहले हर महीने बिजली बिल भरना पड़ता था, लेकिन अब सोलर पैनल लगने से बिजली बिल शून्य हो गया है।

शासन से 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी समय पर मिलने से सोलर पैनल लगवाना भी आसान हुआ। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भी इस योजना का लाभ लेकर बिजली बिल के खर्च से मुक्ति पाएं। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page