back to top

राजनांदगाव : सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सोमवार को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में वार्डो के लिए मैगा कैम्प…

नागरिको की समस्या का समाधान करने एवं शासन की योजना का लाभ देने वार्ड नं. 37 से 46 व 48 के लिये शिविर का आयोजन

राजनांदगांव 10 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत महापौर श्री मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन मे वार्डो में 1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नागरिको की समस्या का समाधान करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिया जाएगा।


शिविर के संबंध में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि शासन निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नागरिको की समस्या का समाधान करने तथा उन्हें शासन की योजना का लाभ देने सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में शिविर आयोजित किये जा रहे है। 1 अक्टूबर को चिखली स्कूल में एवं 5 अक्टूबर को नगर निगम परिसर में वार्डो के लिए शिविर आयोजित किया गया था। शिविर के तृतीय चरण में 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूूल में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैगा कैम्प का आयोजन होगा। जिसमें वार्ड नं. 37 से 46 तक एवं वार्ड नं. 48 के वार्डो के नागरिको की मांग एंव शिकायत संबंधी आवेदन लेकर शासन की योजनाओ का लाभ लेने जानकारी दी जावेगी। आयुक्त ने अपनी समस्या समाधान के लिए आवेदन करने एवं शासन की योजनाओ का लाभ लेने शिविर में उपस्थित होकर सेवा सेतु अभियान का लाभ उठाने नागरिको से अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page