back to top

राजनांदगांव: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुष पॉलीक्लीनिक में योगाभ्यास, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन…

  • गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर स्वस्थ मातृत्व के लिए किया जागरूक
  • राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला आयुष विभाग द्वारा सेवा मेरा योगदान के तहत शासकीय आयुष पॉलीक्लीनिक राजनांदगांव में योगाभ्यास, स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव ने गर्भवती महिलाओं को आवश्यक योगाभ्यास कराया तथा गर्भावस्था के दौरान योग के महत्व एवं इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने नियमित एवं सुरक्षित योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
  • स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में नागरिकों का रक्तचाप एवं रक्त शर्करा परीक्षण किया गया। जांच के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियों प्रदान की गई। शिविर में महिला विशेषज्ञ चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, नेत्र रोग चिकित्सक सहित आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग चिकित्सा के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
  • चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श दिया। इस अवसर पर जागरूकता रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
Advertisements

You cannot copy content of this page