back to top

राजनांदगांव: लखोली स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…

न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को दी कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों की जानकारी

राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजनांदगांव शहर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लखोली में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री पार्थ दुबे एवं न्यायाधीश श्रीमती वंदना मंडावी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में न्यायाधीशों ने स्कूली बच्चों को कानून, बाल अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, साइबर सुरक्षा तथा दैनिक जीवन में उपयोगी कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सजग एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए कानून के बुनियादी नियमों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी) सुश्री अनुज्ञा मिश्रा, श्री प्रशांत बारसे एवं श्री हेमंत जमुडिय़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और नि:शुल्क विधिक सहायता प्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page