
कलेक्टर जीतेन्द्र यादव व डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने ली क्लास, कैरियर वर्कशॉप में स्कूली बच्चों को दी जानकारी
राजनांदगांव। कैरियर गाइडेंस सहित जेईई, नीट परीक्षा की तैयारी कराने पहले शनिवार को ऑनलाइन क्लास का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 152 स्कूलों से 1270 शिक्षक, 15151 बच्चों को जोड़ा गया।इस अवसर पर जिला कलेक्टर जीतेन्द्र यादव ने 11 वी व 12 वी के बच्चों को इन 2 सालो की मेहनत भविष्य मे बच्चों को किस मुकाम तक पंहुचा सकती है और अभी के व आगामी 3 सालो के मेहनत उनके भविष्य के लिए कितने महत्वपूर्ण है इस पर विस्तार से प्रकाश डाला, तथा बच्चों को लक्छ आधारित अध्ययन के बिन्दुओ को विस्तार से समझाया।डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने स्वयं क्लास लेकर बच्चों को कैंरियर से संबधित जानकारी दी। बच्चे हर शनिवार-रविवार को सुबह 8 से 9 बजे तक ऑनलाइन क्लस में शामिल हो सकते है। हर ऑनलाइन क्लासेस में 11वीं और 12वीं के बच्चों को जोड़ा जाएगा। शनिवार को पहली कक्षा ली गई।
मिसाइल मेन एपीजे कलाम का उदाहरण देते बताया रामेश्वरम में गरीब परिवार में जन्म हुआ। छोटे घर और लालटेन में रातें गुजारी, अखबार बेचा, इसी बीच 2 घंटे में पूरे अखबार पढ़ लेते इससे देश-विदेश, सम सामयिक घटना की जानकारी रहती थी। फाइटर पायलेट बनना चाहते थे। अंतिम परीक्षा में 9 का चयन हुआ, वे चयनित नहीं हुए लेकिन हिम्मत नहीं हारी, उनसे किसी सन्यासी ने कहा निराश न हो, आप किसी बड़े उ्देश्य के लिए बने है। आज मिसाइल मेन एपीजे कलाम को आप सभी जानते है।
कलेक्टर और एसपी का उदाहरण देकर बच्चों को समझाया
डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने आसपास के जिलों मे उच्च पदों पर पदस्थ अधिकारियो के उदाहरण देकर बताया की सरकारी स्कूलों के बच्चे अपने मेहनत व लगन से सभी प्रकार के स्थानों मे पहुंच सकते है इसलिए बच्चे अपनी क्षमता पहचाने, जिज्ञासू बने, सवाल करें सफलता मिलेगी। बच्चों को पता नहीं होता कौन सा विषय चुने, गणित, बायो, डिफेंस, रेलवे, बैकिंग क्षेत्र में जाने कौन सी परीक्षा देनी होगी। किसमें रूचि है, व्यापार, रोजगार की दिशा में बात की। कहा बच्चे क्षमता पहचाने परिश्रम करें। परीक्षा अंतिम नहीं, असिमित संभावनाएं होती है। शनिवार-रविवार 1 घंटे विषय विशेषज्ञ, अफसरों द्वारा इसकी जानकारी क्लासेस ली जाएगी।











































