back to top

राजनांदगांव: नवरात्रि ड्यूटी सफलतापूर्वक संपन्न होने पर राजनांदगांव पुलिस ने मां बम्लेश्वरी के किए दर्शन…


पुलिस बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच हुई आरती-अर्चना, पदयात्रियों के साथ शून्य दुर्घटना और मेला क्षेत्र में अपराध की कोई घटना नहीं
राजनांदगांव। शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाने के बाद राजनांदगांव पुलिस ने अष्टमी के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में दर्शन कर आरती-अर्चना की। इस दौरान पुलिस बैंड की भक्तिमय धुनों से मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ।
नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस के अनुसार, पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान पदयात्रियों के साथ कोई दुर्घटना नहीं हुई तथा डोंगरगढ़ मेला क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना की सूचना नहीं मिली। सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।


इस अवसर पर पुलिस बल ने मां बम्लेश्वरी के श्रीचरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। राजनांदगांव पुलिस ने नवरात्रि के दौरान सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के प्रति आभार जताया। पुलिस ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, सुरक्षा और धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page