
आयुक्त ने चयनित पार्किंग स्थल में व्यवस्था हेतु अधिकारियो को सौपा दायित्व
राजनांदगांव 23 अक्टूबर। आगामी दीपावली त्योहार मे शहर की भीड को देखते हुए यातायात के सुचारू संचालन के लिए व्यापारियो के सुझाव पर प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सो में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। चयनित स्थानों में पार्किंग के लिए व्यवस्था करने निगम आयुक्त श्री जी.आर मरकाम ने निगम के अधिकारियो को दायित्व सौपा है।
गत दिवस कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में चेम्बर आॅफ काॅर्मस के पदाधिकारियो के साथ आगामी दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर में यातायात का सुचारू संचालन एवं व्यवस्थित पार्किंग के लिए चर्चा की गयी।
जिसमें पुत्रीशाला, पुराना जिला चिकित्सालय, शिवाजी पार्क, पुराना दुर्गा टाकीज के बाजू रिक्त भूमि, गंज चैक के अलावा फ्लाई ओव्हर के नीचे गुरूद्वारा के पास, महावीर चैक के पास व पोस्ट आफिस चैक के पास अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर के बाजार क्षेत्र गुडाखू लाईन, जुनीहटरी, सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन क्षेत्र के व्यापारियो को दुकान का सामान दुकान के अंदर रखने समझाईस दी जायेगी। साथ ही जय स्तम्भ चैक के पास रोड में अस्थाई पसरा लगाने वालो को महावीर चैक फ्लाई ओव्हर के नीचे पसरा लगाने समझाईस भी दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि फ्लाई ओव्हर के नीचे त्योहारी सीजन में पसरा लगाने हेतु महापौर महोदय के निर्देश पर जगह भी आरक्षित कर लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि दीपावाली त्योहारी सीजन के दौरान जय स्तम्भ चैक मे पसारा लगाकर त्योहारी सामान बेचने वाले फुटकर व्यापारियो को समाचार के माध्यम से सूचित किया जाता है कि इस हेतु नगर पालिक निगम राजनांदगांव के आवाक जावक शाखा में बिना विलंब किए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
इस संबंध मे आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार में सुगम यातायात तथा भीड को नियंत्रित करने हेतु यातायात पुलिस से समन्वय करते हुए सुचारू व्यवस्था हेतु व्यापारियो के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया है। उन्होने बताया कि अस्थाई पार्किंग व्यवस्था के लिए निगम के अधिकारियो को पृथक पृथक दायित्व सौपा गया है। सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियो के साथ यातायात विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर निर्धारित पार्किंग स्थल में आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेगे। उन्हांेने व्यापारियो एंव नागरिको से भी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।











































