back to top

राजनांदगांव: पेंड्री बरगा चौक के पास यात्री बस कंटेनर से टकराई, कई यात्री घायल,डायल 112 और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

राजनांदगांव। शहर के पेंड्री बरगा चौक के पास आज दोपहर करीब 1 बजे एक यात्री बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की ओर से आ रही नागपुर-राजनांदगांव यात्री बस सड़क पर चल रहे कंटेनर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम और पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस एवं राहत दल की मदद से घायल यात्रियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।