
पंजीकृत 359 स्वच्छता दीदी और 35 सेप्टीक टैक सीवर सफाई कर्मियो को 8 चरणो में प्रशिक्षण
राजनांदगांव 5 नवम्बर। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नमस्ते योजनांतर्गत नगर निगम राजनांदगांव के स्वच्छता दीदीयो तथा सेप्टीक टैक सीवर सफाई कर्मचारियों को कौशल उन्नयन एवं व्यवसायिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा मे प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महापौर श्री मधुसूदन यादव तथा निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के मार्ग दर्शन में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेन्टर में पृथककर उसका उचित निपटान करने वाले 359 स्वच्छता दीदी जिन्होंने पंजीयन कराया था उन्हे तथा 45 सेप्टीक टैंक सीवर सफाई कर्मचारियो को नमस्ते योजनांतर्गत 8 चरणो में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य सुरक्षा उपायो एवं शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देना है, ताकि योजना का लाभ उन्हे मिल सके। प्रशिक्षण में आयुष्मान भारत योजनांतर्गत स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, स्वरोजगार के लिए पूजीगत सब्सिडी, बैक ऋण प्राप्त करने संबंधी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
इसके अलावा पीपी कीट का उपयोग एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के संचालन कार्य के दौरान अपनाने वाली सवधानिया भी बतायी जा रही है। प्रशिक्षिण का मूल उद्देश्य, स्वच्छता दीदीयो, सफाई मित्रों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार कर सम्मानजनक पहचान दिलाना है।










































