back to top

राजनांदगांव: निगम कर्मियों को दिवाली के पूर्व अक्टूबर माह तक का वेतन, जलेगी खुशियों की दीप…

राजनांदगांव 5 नवम्बर। निगम कर्मियों को नियमित रूप से वेतन भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस माह दीपावली को ध्यान में रखकर अक्टूबर पेड नवम्बर का भुगातन सभी अधिकारियो व कर्मचारियो को कर दिया गया है। जिससे निगम कर्मी खुशियों से दीपावली त्यौहार मनायेगे।


नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियोें को नियमित वेतन भुगतान करने में कठिनाई रहती है।

क्योकि वेतन के अनुरूप राजस्व वसूली नही हो पाती, लेकिन विगत माहो में महापौर महोदय एवं स्वयं के द्वारा राजस्व वसूली के लिए लगातार समीक्षा करने तथा उन्हें मार्गदर्शन देने से राजस्व वसूली में वृद्धि हुई, जिससे वेतन भुगतान में सुविधा हुई।

इस माह दीपावली त्योहार को देखते हुए शासन से प्राप्त अनुदान एवं राजस्व वसूली के आधार पर अक्टूबर माह तक का वेतन सभी अधिकारी कर्मचारियो को भुगतान किया गया है।

इसी प्रकार महापौर महोदय के निर्देश पर प्लेसमंेट कर्मचारियो को भी 2 माह का वेतन तथा पार्षदो को 2 माह का मानदेय एवं पूर्व पार्षदो का 1 माह का मानदेय भुगतान किया गया है। वेतन भुगतान हो जाने से निगम कर्मी खुशियो के साथ दीवाली मना सकेंगे।