
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की छात्रा रुसना फहरान और मानसी यादव कलिंगा विश्वविद्यालय उड़ीसा में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन वेटलिफ्ंिटग प्रतयोगिता में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेगी।
उल्लेखनीय है कि मेघालय विश्वविद्यालय द्वारा ईस्ट जोन वेटलिफ्ंिटग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें दिग्विजय महाविद्यालय के छात्रा रूसना फरहान ने 86़ वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया वहां 57 वर्ग किलोग्राम में मानसी यादव ने ब्रान्ज मेडल हासिल किया दोनों ही छात्राओं ने अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई भी किया।
उनके कोच अजय लोहार है छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता, डॉक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर प्रीति बाला टांक, क्रीड़ाधिकारी श्री अरुण कुमार चैधरी रजिस्ट्रार दीपक कुमार परगनिहा, महाविद्यालय की पूर्व वेटलिफ्टर सोनाली यादव तथा रामू पाटिल सहित महाविद्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने बधाई दी









































