back to top

राजनांदगाव : वार्डो में विकास कार्य के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण…

वार्डो में विकास कार्य के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

संविधान की प्रतिकृति का होगा सौदर्यीकरण, नकटी ग्राम में बने जैतखम्भ की तर्ज पर नंदई में बनेगा जैतखम्भ

राजनांदगांव 16 नवम्बर। मूलभूत सुविधा बिजली,पानी सफाई के अलावा वार्डो में सौदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव आज सुबह विभिन्न वार्डो में स्थल निरीक्षण किए। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, संबंधित वार्ड के पार्षद सहित अधिकारियो के साथ उन्होनें आम्बेडकर चैक व नंदई चैक, मोती तालाब में सौदर्यीकरण तथा अनुपंम नगर, शिवनाथ कालोनी, पुत्रीशाला, बसंतपुर कोडी खाना में विभिन्न विकास कार्य के लिए स्थल निरीक्षण किया।


महापौर श्री यादव आज सुबह मोती तालाब में छठ पर्व पर आयोजित पूजा में शामिल होने के पश्चात शहर में विकास कार्य के लिए स्थल निरीक्षण किए। सर्वप्रथम उन्होंने मोती तालाब में घाट निर्माण के लिए अधिकारियो को दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात सौदर्यीकरण की दिशा में उन्होने आम्बेडकर चैक में बने संविधान की प्रतिकृति का सौदर्यीकरण करने स्थल निरीक्षण किया। उन्हांेने कहा कि संविधान दिवस के पूर्व आवश्यकता अनुसार ग्रेनाईट लगाकर रंगरोगन कर सौदर्यीकरण करना है। इसी कडी में उन्होंनें नंदई चैक स्थित गुरू घासीदास भवन के सामने जैतखम्भ निर्माण के लिए अवलोकन कर नकटी ग्राम में बने जैतखम्भ के तर्ज पर जैतखम्भ निर्माण करने निर्देशित किए। उन्हांेने कहा कि जैतखम्भ निर्माण के लिए लेआउण्ट दे तथा नकटी ग्राम में जाकर जैतखम्भ देख उसके अनुसार ड्राईंग डिजाईन तैयार करे। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधा के अलावा चैक चैराहो का सौदर्यीकरण करना भी नगर निगम की प्राथमिकता है।


अनुपंम नगर एस.पी. टावर रोड को चैडीकरण करने मोहल्ले वासियो की मांग पर महापौर ने अधिकारियो के साथ मार्ग का निरीक्षण कर कहा कि मोहल्ले वासियो की भावना को ध्यान में रखकर चैडीकरण के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करे। इसी प्रकार उन्हांेने महादेव मंदिर परिसर में मरम्मत के तहत टाईल्स लगाने के निर्देश दिए। वार्ड विकास के तहत शिवनाथ कालोनी के पास सीमेंट रोड बनाने स्थल निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। पुत्रीशाला परिसर का निरीक्षण कर महापौर ने काम्पलेक्स निर्माण प्रक्रिया के प्रगति की जानकारी ली। कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खण्डे ने जानकारी दी कि परिसर के जीर्ण क्षीर्ण भवन को तोडने रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित करने के साथ साथ ड्राईंग डिजाईन तैयार कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। महापौर ने बसंतपुर कोडी खाना की भूमि की सुरक्षा के लिए चैन फैंसिंग का प्रस्ताव डीएमएफ मद में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्य करने के साथ साथ अपने अपने वार्डो में चल रहे कार्य की सतत मानिटरिंग करेंगे और गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्व कराना सुनिश्चित करेंगें।


निर्माण कार्य की प्रगति जानने आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने भी वार्डो में अधिकारियो के साथ जाकर मौका मुआईना किया। उन्होंने वार्ड नं. 7 राम नगर में सीसी रोड निर्माण देखा वही मोतीपुर वार्ड नं. 3 सुभाष क्लब में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रगति लाने तथा तराई करने, समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे इसका लाभ मिल सके। उन्हांेने वार्ड नं. 2 में सिन्हा समाज सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण कर पार्षद व अधिकारियो से चर्चा किए।


निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड के पार्षद सर्वश्री सावन वर्मा,प्रमोद झंझाडे,श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर, सतीश साहू, अरूण साहू,पूर्व पार्षद श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर, श्री राजेश यादव के अलावा तकनीकि अधिकारी उपस्थित थे।