back to top

राजनांदगांव : सनातन धर्म महिला मंडल द्वारा 19 नवंबर को होगा दीपावली मिलन समारोह…

राजनांदगांव। सनातन धर्म महिला मंडल की ओर से दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 19 नवंबर को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे कस्तूरबा महिला मंडल, राजनांदगांव में आयोजित होगा।

इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से सभी बहनों को सादर आमंत्रित किया गया है। समारोह का उद्देश्य आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। सभी बहनें एकत्रित होकर दीपावली की खुशियां साझा करेंगी तथा प्रेम और उल्लास के साथ इस मिलन समारोह को यादगार बनाएंगी।

सनातन धर्म महिला मंडल ने सभी बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।