back to top

राजनांदगांव : महापौर ने निरीक्षण कर मेले के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करने के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 21 नवम्बर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 23,24 व 25 नवम्बर को तीन दिनों तक मोहारा मेला का आयोजन होगा। नगर निगम का अमला मेला स्थल में किये जा रहे तैयारी को मूर्त रूप देने में लगा हुआ है।

तैयारी का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री अलोक श्रोती, उप नेता प्रतिपक्ष श्री मुकेश साहू, पार्षद श्री संजय रजक व श्री चंद्रकृत साहू के साथ जायजा लेकर सभी आवश्यक व्यवस्था को मेला के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।


महापौर श्री यादव ने निगम द्वारा किये जा रहे तैयारी का जायजा लेकर कहा कि मेला के एक दिन पूर्व मेला स्थल की सफाई, पेयजल के लिए स्टेन पोल लगाने, विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था, रोड के दोनो ओर पसरा लगाने मार्किंग पार्किंग स्थल जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया जावें।

उन्होंने नदी के मोहारा एंव हल्दी घाट की सफाई कर पुन्नी स्नान के दौरान महिलाओ के लिए अस्थाई चेजिंग रूम भी बनाने कहा, जिससे प्रातः स्नान के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि दो दिनो तक संध्या के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके लिये भी सभी तैयारी कर लिया जावे।

इसके अलावा मेले के दौरान जल सयंत्रगृह में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाये, कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के प्रवेश न करे, पेयजल जैसे अति आवश्यक सेवा में लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये, संबधित अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करेंगे, मेला स्थल में कोई कमी न हो तथा किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसका भी ध्यान रखा जाये।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.उप अभिंयंता श्री चिराग मेश्राम सहित तकनीकि व स्वास्थ्य अमला उपस्थित थे।