back to top

राजनांदगांव: मोहारा पुन्नी मेला स्थल में फैले कचरे की सफाई मंे जुटा निगम का अमला…

राजनांदगांव 27 नवम्बर। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने निगम का सफाई अमला सफाई में जुटा रहता है। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर सुधार की दिशा में कार्य करने दिशा निर्देश देते है। महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला मोहारा पुन्नी मेला के पश्चात मेला स्थल में फैले गंदगी की सफाई करने सफाई अभियान चलाया जा रहा है।


मेला स्थल में मेले के दौरान बडी मात्रा में कचरा फैल गया था, जिसकी निगम के सफाई कर्मचारियो की टीम द्वारा मौके मे पहुचकर व्यापक स्तर पर साफ सफाई की जा रही है। सफाई कर्मचारियो द्वारा मेला स्थल में फैली गंदगी, कचरा,झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक को एकत्रित कर सफाई की जा रही है।

नदी के घाट पर फैली गंदगी, की भी सफाई की जा रही है, पूरे क्षेत्र की सफाई होते तक मेला स्थल मेें अभियान चलाकर सफाई की जावेगी। मेले के सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छ वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा नंदई मोहारा रोड की भी सफाई की जा रही है। डिवाईडर के दोनो ओर रोड के किनारे तक झाडू लगाकर झिल्ली पन्नी उठाया जा रहा है।