back to top

राजनांदगांव: कलेक्टर अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता दीदीयों से हुए रूबरू, स्वच्छता दीदीयां कर रही वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण…

राजनांदगांव 08 जनवरी 2021। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा अपने साप्ताहिक दौरे में अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता दीदीयों द्वारा निर्माण किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया। शहर में गोबर खरीदी करके स्वच्छता दीदीयां कम्पोस्टिंग शेड में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण कर रही है। निर्माण करने के बाद पैकेजिंग करके विक्रय भी किया जा रहा है।

कलेक्टर श्री वर्मा कम्पोस्टिंग शेड में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर रही स्वच्छता दीदीयों से रूबरू हुए और इसके संबंध में जानकारी ली। स्वच्छता दीदीयों ने बताया कि अभी तक 624 किलो वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया गया है। इसमें 270 किलो वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय भी कर दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम मोहला श्री सीपी बघेल, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक श्री सुनील वर्मा, सीएमओ श्री नरेश वर्मा, नायब तहसीलदार श्री एचएन खुटे, खाद्य निरीक्षक श्री ज्योति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page