back to top

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना वैक्सिन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए…

रायपुर, 11 जनवरी 2021/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कोरोना वैक्सिन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

 इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू,मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्दार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के  सचिव श्री आर.प्रसन्ना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर श्री सौमिल रंजन चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सुश्री सौम्या चौरसिया उपस्थित थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page