back to top

राजनांदगांव: कट्‌टीपार जा रहा माल वाहक पलटा, 23 गायों की मौत…

राजनांदगांव- गैंदाटोला के मातेखेड़ा में मवेशियों से भरी मालवाहक पलट गई। घटना में 23 गायों की मौत हो गई है। अज्ञात आरोपी मवेशियों को महाराष्ट्र कट्‌टीपार लेकर जा रहे थे, गाड़ी पलटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

Advertisements

गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि उन्हें मातेखेड़ा में गाड़ी पलटने की सूचना रविवार की सुबह मिली। आसपास के ग्रामीणों ने मालवाहक को पलटा देखा। जिसमें गाय और बछड़े भरे हुए थे। सूचना पर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो मालवाहक में भरे 23 गायों की मौत हो चुकी थी। वहीं 5 मवेशी गंभीर रुप से घायल हो चुके थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल मवेशियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा। इधर वाहन में मौजूद कुछ दस्तावेजों के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मवेशियों को कट्‌टीपार लेकर जा रहे थे। आशंका है कि मोड़ में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, पकड़े जाने के डर से हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

जंगल की रास्तों से हो रही तस्करी, पकड़ से बाहर: छुरिया, चिचोला व गैंदाटोला इलाके में जंगल के रास्तों से मवेशियों की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। पूर्व में भी कुछ ग्रामीणों ने कट्‌टीपार जा रहे वाहनों को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। लंबे समय से इलाके में इस तरह की वारदात जारी है। लेकिन जंगल के रास्तों का इस्तेमाल करने के चलते आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हो जाते हैं। इस घटना के बाद भी इलाके के ग्रामीणों में आक्रोश है।

Advertisements

You cannot copy content of this page