back to top

राजनांदगांव: फेसबुक की स्टोरी पेज पर पीड़िता के फोटो को एडिट कर प्रचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव- फेसबुक की स्टोरी पेज पर पीड़िता के फोटो को एडिट कर प्रचार करने वाले आरोपी को मोहारा पुलिस ने चंद घंटो के अंदर किया गिरफ्तार । आरोपी द्वारा पीड़िता की फोटो को एडिट कर उसे छेड़छाड़ कर बदनाम करने की नियत से पीड़िता के फोटो को फेसबुक के स्टोरी पेज पर अपलोड कर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करने कि रिपोर्ट पर आरोपी भूपेन्द्र वर्मा, निवासी रूवांतला के विरूद्ध धारा 509 बी भादवि. आई.टी. एक्ट की धारा 67 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page