back to top

गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था माडल, प्रेमी ने गुस्से में कर दी चाकू से गोदकर हत्या…

रायपुर- खमतराई थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले माडल का नाम कोच्ची है। मृतक की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि माडल कोच्ची आरोपित की गर्लफ्रैंड के साथ घूम रहा था, जिसे लेकर रविवार आधी रात उसका विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपित ने चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements

वारदात के कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि माडल उसकी गर्लफैंड के साथ घूम रहा था, जो उसे रास नहीं आया। गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page