राजनांदगांव: हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राफ्ट एक्सपो सेल 2021 अब 26 जनवरी तक…

राजनांदगांव- हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट एक्सपो सेल 2021 स्टेट हाईस्कूल ग्राउंड खैरागढ़ रोड राजनांदगाँव में लगभग एक माह होने को जा रहा है लेकिन ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए संचालक ने उक्त सेल को अब 26 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया है । सेल के संचालक सुफियान अली ने बताया कि शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सेल में पहुंच कर सेल का आनंद उठाने के अलावा खरीदारी भी अपने मनचाहे तरीके से कर रहे हैं। जिसमें महिलाएं, युवा, बच्चे व बुजुर्ग भी सेल का आनंद उठा रहे हैं और साथ ही साथ अपने मनचाहे सामानों की खरीदारी भी अपने तरीके से कर रहे हैं।

सेल में आने वाला हर शख्स यहां पहुंचने के बाद कुछ न कुछ सामान लेने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। क्योंकि उक्त सेल में सभी तरह की समान एक ही जगह लोगों को आसानी से उपलब्ध हो पा रहा है। सेल राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान में लगभग एक माह होने को जा रहा है । ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए उक्त सेल को अब 26 जनवरी तक चलाने का निर्णय सेल के संचालक द्वारा लिया गया है ।

राजनांदगांव शहर के स्टेट स्कूल मैदान हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एक्सपो 2021 लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । सेल में मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश – भदोही के कारपेट, लखनवी चिकन सूट, ड्रेस, खादी शर्ट, बनारसी सिल्क साड़ियाँ, खुर्जा क्रॉकरी, सहारनपुर फर्नीचर, राजस्थान – राजस्थानी मोजड़ी, अचार, चूरन, सुपारी बंगाल – कलकत्ता सिल्क साड़ी, जूट बैग कश्मीर – पश्मीनाशाल, सूट, साड़ी नागालैण्ड – ड्राईफ्लावर बिहार – भागलपुरी सिल्क वस्तुएं हरियाणा – बेडशीट, चादर, टेराकोटा मध्यप्रदेश – चन्देरी सूट, साड़ियाँ छत्तीसगढ़ कोसा साड़ी, सूट, बेलमेटल, टेरा कोटा, घर संसार सेल आदि। श्री अली ने आगे बताया कि सेल रोज सुबह 10 बजे से रात्रि 08 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहता है साथ ही साथ बड़ा ग्राउंड होने के वजह से ग्राहकों को गाड़ी पार्किंग की पूर्ण सुविधा दिया गया है उन्होंने लोगों को कहा कि अब 26 जनवरी तक सेल का आनंद उठा सकते हैं शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग जो सील में किसी कारण वश आने के लिए रुक गए थे उनके लिए सुनहरा अवसर अब 26 जनवरी तक सेल लगा रहेगा ।

उन्होंने कहा कि बचे हुए लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेल का आनंद उठाने की अपील की है तथा लोगों से सेल में एक बार पहुंचकर सेवा का मौका अवश्य देने को कहा है।