राजनांदगांव: नगर निगम से सिद्धार्थ डोंगरे एवं अमीन हुड्डा जिला योजना समिति के निर्विरोध सदस्य बने…

राजनांदगांव- 18 जनवरी/ छ.ग. जिला योजना समिति अधिनियम 1995 के धारा 11 (1) के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा बनाये गये छ.ग. जिला योजना समिति निर्वाचन नियम 1995 के नियम 3 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये श्री टोपेश्वर वर्मा, जिलाधीश एवं सचिव जिला योजना समिति राजनांदगांव द्वारा जिला योजना समिति राजनांदगांव के गठन हेतु आज दिनांक 18 जनवारी 2021 को निर्वाचन कराये जाने प्रथम सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिला योजना समिति राजनांदगांव के लिये जिला पंचायत सदस्यो के बीच से 13 सदस्य एवं नगरीय क्षेत्रों के निर्वाचित पार्षदों के बीच राजनांदगांव नगर निगम से 02, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों से 1 सदस्य का निर्वाचन किया जाना है। नगरीय निकाय क्षेत्रों के 03 निर्वाचन सदस्य के लिये आज बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकेन्ड्री स्कूल में निर्वाचन कराया जाना था। इस संबंध में नगर निगम राजनांदगांव के सभी पार्षदों को विधिवत सूचना प्रेषित की गयी।

जिला योजना समिति के निर्वाचन के संबंध में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि निर्वाचन हेतु छ.ग. अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, पूर्व महापौर श्री नरेश डाकलिया व श्री सुदेश देशमुख तथा पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्री रमेश डाकलिया को प्रभारी बनाया गया था। प्रभारियों की उपस्थिति में वार्ड नं. 12 के पार्षद श्री सिद्धार्थ डोंगरे एवं वार्ड नं. 30 के पार्षद श्री अमीन हुड्डा का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसपर सभी कांग्रेस के पार्षदों ने एक मत से दोनों नाम में सहमति दी गयी। सहमति उपरांत सभी प्रभारियोें ने वरिष्ठ पार्षद एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल जाकर निर्वाचन अधिकारी के पास दोनों नाम की सूची प्रेषित किये और श्री सिद्धार्थ डोंगरे एवं श्री अमीन हुड्डा नगर निगम से जिला योजना समिति राजनांदगांव के लिये निर्विरोध सदस्य चुने गये।

श्री डोंगरे एवं श्री हुड्डा के सदस्य चुने जाने पर प्रभारियों सहित महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता सहित पार्षदों, नामांकित पार्षदों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात नगर निगम में फटाका फोडकर, माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर इनका स्वागत किया गया। श्री डोंगरे एवं श्री हुड्डा ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित प्रभारियों एवं महापौर श्रीमती देशमुख, शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दिये।