back to top

राजनांदगांव: पार्षद ऋषि शास्त्री कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता एवं पूर्णिमा नागदेवे सचेतक नियुक्त…

राजनांदगांव- 18 जनवरी। कांग्रेस के वरिष्ठजनों की सहमति से महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा वार्ड नं. 42 के पार्षद श्री ऋषि शास्त्री को कांग्रेस पार्षददल का प्रवक्ता एवं वार्ड नं. 10 की पार्षद श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे को कांग्रेस पार्षददल का सचेतक नियुक्त किया गया है। इनके द्वारा कांग्रेेस पार्टी के हित में समय समय पर कार्य किया जायेगा एवं सरकार की योजनाओें को जनमानस तक पहुचाया जायेगा। इनके मनोनयन पर महापौर श्रीमती देशमुख, अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदों ने इन्हें बधाई दी है।

Advertisements

श्री ऋषि शास्त्री एवं श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे ने मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया सहित महापौर श्रीमती देशमुख, शहर अध्यक्ष श्री कुलबीर छाबड़ा, निगम अध्यक्ष श्री धकेता का आभार व्यक्त करते हुये कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करने की निष्ठा जताई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page