back to top

राजनांदगांव: सड़क निर्माण में घपलेबाजी करने वाले सचिव गिरफ्तार…

राजनांदगांव, 19 जनवरी/ मनरेगा विकास कार्य के अंतर्गत डब्ल्यू बीएम सड़क निर्माण में घपलेबाजी कर राशि डकारने वाले तत्कालीन सरपंच एवं सचिव को आज अं. चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016-17 में मनरेगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सांगली में डब्ल्यू बीएम सड़क निर्माण हेतु शासन से राशि प्रदान की गयी थी। उस समय की सरपंच श्रीमती साधना सेवता पति मुकेश कुमार सेवता (28 वर्ष) निवासी ग्राम सांगली एवं पंचायत सचिव मकसूदन साहू पिता दशरथ साहू (52 वर्ष) निवासी ग्राम जोशीलमति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

Advertisements

इसी कार्य के लिए मिट्टी-मुरूम सप्लाई करने वाले लोगों का भी एक लाख 54 हजार रूपये का भुगतान नहीं किया गया। फर्जी बिल बनाकर थे फरार बिना निर्माण के
राशि खत्म होना बता दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये थे। शिकायतकर्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अं.चौकी श्रीमती चंद्रकला कुशवाहा की रिपोर्ट पर धारा 420, 120 (बी) तथा बाद में 406 जोड़ी गयी थी। दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया है

Advertisements

You cannot copy content of this page