रायपुर : सूरज जेल देखने की सनक में बच्चे का अपहरण किया, छत्तीसगढ़ का है आरोपी…

रायपुर : गुजरात के सूरत की लाजपोर जेल को अंदर से देखने की सनक में एक व्यक्ति ने बच्चे का अपहरण कर लिया। बच्चे को सकुशल छुड़ाए जाने के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया। आरोपी राघवेंद्र ऊर्फ भारत रामशरण केवट (20) ने पुलिस को बताया कि वह तीन-चार बार जेल पर गया था। लेकिन हर बार वहां से भगा दिया गया।

Advertisements

इस वजह से उसने ऐसा किया। वह मूलत: कोरिया-छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। रंगाई-पुताई का काम करता है। उसने सूरत के जीआईडीसी क्षेत्र निवासी उड़ीसा मूल के परिवार के बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर उठा लिया। सोचा कि दो-तीन दिन बच्चे को बंधक रखकर छोड़ देगा।

लेकिन, यह भी चाहता था कि पुलिस उस तक जल्द से जल्द पहुंचे। इसलिए मोबाइल ऑन रखा था। ऐसा हुआ भी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से सुराग लगा और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंची। फिर भुसावल रेल सुरक्षा बल की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

source : .bhaskar.com