back to top

रायपुर : तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने गृह मंत्री से की भेंट, जताया आभार…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय से चयनित पुलिस आरक्षकों ने आज गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू से उनके रायपुर निवास कार्यालय में भेंट कर आरक्षक बनने पर उन्हें धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। गृह मंत्री ने तृतीय लिंग समुदाय के सभी आरक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

    उल्लेखनीय है कि रायपुर रेंज पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में तृतीय लिंग समुदाय के 13 उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर चयन हुआ है और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 8, धमतरी से एक, राजनांदगांव से 2, बिलासपुर से एक, कोरबा से एक, अंबिकापुर से एक तृतीय लिंग के परीक्षार्थी का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है।