back to top

राजनांदगांव : बाइक की ठोकर से दो युवक घायल…

खैरागढ़ अज्ञात बाइक चालक की ठोकर से दो युवक घायल हो गए ।पार्थिव सियाराम धुर्वे पिता स्व बुधराम धुर्वे उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम जुरला कला ने बताया कि बीते 5 मार्च की शाम तकरीबन 6:30 बजे पाथी का पुत्र केदार सिंह व उसका दोस्त नंद कुमार सिन्हा अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 08 एएल 0716 से घरेलू काम निपटा कर वापस लौट रहे थे।

Advertisements

तभी ग्राम खपरी दरबार के पास से मुख्य मार्ग में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 डीक्यू 2403 तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल चलाते हुए युवकों को ठोकर मार दी। और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। दुर्घटना में केदार और नंद कुमार बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पर रिफर किया गया था। पाथी की रिपोर्ट पर खैरागढ़ पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279 ,337 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page