back to top

राजनांदगांव : प्लेटफार्म टिकट हुई महंगी 10 के बजाय देना होगा अब रूपए50…

राजनांदगांव – रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने प्लेटफार्म टिकट लेने अब लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी । राजनांदगांव सहित अन्य स्टेशनों में जाने के लिए लोगों को अब ₹10 के बजाए ₹50 खर्च करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार कोरोनावायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा मंडल के सभी स्टेशनों व कार्य स्थल पर कोरोनावायरस से बचाव हेतु कदम उठाए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सरकार द्वारा जारी आदेश अनुसार स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने तथा अनावश्यक आवागमन की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया जा रहा है ।

Advertisements

राजनादगांव में 50 व डोगरगढ़ में ₹30 दर
रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा अधिक भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन राजनांदगांव ,गोंदिया, डोंगरगढ़ ,छिंदवाड़ा ,इतवारी स्टेशन के प्लेटफार्म टिकट की दर में बढ़ोतरी की गई है। जो अगले आदेश तक लागू होगी ।रेलवे द्वारा गोंदिया तथा राजनांदगांव में प्लेटफार्म टिकट का दर 50रु और डोंगरगढ़ छिंदवाड़ा तथा इतवारी स्टेशन में ₹30 रखी गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page