back to top

राजनांदगांव : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

खैरागढ़ : नगर के वार्ड क्रमांक 18 अंबेडकर वार्ड के शिव मंदिर के समीप युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी अनुसार मृतक आकाश पिता जयराम पटेल उम्र 23 वर्ष ने अपने घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया. घटना 17 मार्च की शाम 7 बजे की बताई जा रही है.

परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है, फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page