back to top

राजनांदगांव : बछेराभाटा जंगल में 52 पत्ती ताश के साथ 9 जुआड़ी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ाये…

डोंगरगढ़ : पुलिस ने ग्राम बछेरा भाटा जंगल में 52 पत्ती ताश खेलते 9 जुआरियों को पंद्रह हजार नगद के साथ पकड़ा . पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी एलेग्जेंडर कीरों के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जंगल में जुआ खेल रहे शहर के जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा.

Advertisements

आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया रंगे हाथ पकड़े गए जुआरियों से सबीर अली पिता मुबारक अली निवासी चमकेदरी पारा नसीम कुरैशी पिता शाहिद कुरेशी पिता शाहिद कुरैशी निवासी राधिकानगर तालिब खान पिता अयूब खान निवासी पुराना बस स्टैंड जागेश्वर सेन पिता शंकर सिंह निवासी महावीर पारा वीरेंद्र निषाद पिता पलटन कुमार निवासी दंतेश्वरी पारा शैलेंद्र पटेल मनोहर लाल पटेल निवासी करवारी मोहम्मद आमिर पिता मोहम्मद रफीक निवासी आजाद वार्ड,

से सोहेब पिता से शेख आरिफ निवासी पुराना बस स्टैंड अजय मंडावी पिता सुखदेव चरण मंडावी निवासी पथवारी पारा डोंगरगढ़ शामिल है

Advertisements

You cannot copy content of this page