back to top

राजनांदगांव : शांतिनगर में नलों से नहीं आ रहा पानी, सुधार नहीं…

राजनांदगांव : चिखली में शांतिनगर के गली नंबर 5 में नलों से पानी नहीं आने की शिकायत बनी हुई है। लोगों ने मामले की शिकायत पार्षद व महापौर से भी की है, लेकिन अब तक सुधार नहीं हो सका है। अब लोग प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। यहां रहने वाले मुकेश सहित अन्य ने बताया कि पाइप लाइन में कचरा आने के चलते इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित है। इसके अलावा कुछ लोग मोटर पंप से भी पानी खिंच रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया है।

Advertisements

ऐसी समस्या लगभग सालभर से बनी हुई है। मामले की जानकारी पार्षद अरविंद वर्मा को दी गई, इसके बाद समस्या को लेकर महापौर हेमा देशमुख से भी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके अब तक समस्या नहीं सुलझ पाई है।

वार्डवासियों ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही पानी की जरूरत बढ़ने लगी है। लेकिन आपूर्ति की स्थिति पहले से भी बदतर होती जा रही है। गली में रहने वालों ने बताया कि जल्द ही अगर समस्या का समाधान नहीं होगा तो आने वाले दिनों में वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

SOURCE : bhaskar.com

Advertisements

You cannot copy content of this page