
डोंगरगढ़ स्थानीय विधायक द्वारा मनोनीत थाना डोंगरगढ़ के विधायक प्रतिनिधि भुनेश्वर दास साहू पंजाब प्रांत के निवासी हरप्रीत सिंह ने पुराने हार्वेस्टर गाड़ी को बेचने के नाम से 6 लाख अग्रिम राशि लेकर ठगी करने का मामला सामने आया है । पार्थी से भुनेश्वर दास साहू पिता अटल दास साहू व उसके पुत्र गौरव कुमार साहू निवासी ग्राम अछोली की ओर से थाना डोंगरगढ़ में हरप्रीत सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी व ऑनलाइन ठगी कीए जाने का अपराध पंजीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही किए जाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई गई है ।पुलिस द्वारा मामले को जांच में लिया गया है ।पार्टी ने अपने आवेदन में बताया कि 2 वर्ष पूर्व हरप्रीत सिंह उनके यहां हार्वेस्टर चलाने का कार्य करता था ।
उसे के बताए अनुसार पंजाब निवासी रविंदर सिंह आत्मज कलम सिंह के पास हार्वेस्टर खरीदना तय किया गया सविंदर सिंह से मुलाकात कर आए बिना हार्वेस्टर की फोटो व आरसी बुक की फोटो के माध्यम से हार्वेस्टर की कीमत 6लाख 40000रु तय की गई। अक्टूबर माह में सौदा तय होने के पश्चात ₹200000 नवंबर को एनईएफसी के माध्यम से, ₹40000 रू ऑनलाइन तथा दो लाख नगद, ₹100000 चेक के माध्यम से हरप्रीत सिंह एक्सिस बैंक खाते क्रमांक 6704231913 मे भेजा गया तथा ₹200000 जिला बरनाला पंजाब में दिया गया इस प्रकार ₹640000 लेने के बाद भी हरप्रीत सिंह द्वारा हार्वेस्टर का पूर्ण वादा कर फरार होने की जानकारी प्राप्त हुई है ।ठगी मामले में जांच अधिकारी बनाई गई उपनिरीक्षक राधा बोरकर ने बताया कि धोखाधड़ी से संबंधित शिकायत आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है।









































